Filmy Jack

Bollywood Update Movie Review Bollywood News Gossips TV Update All Bollywood Update Opps Moment Latest Hindi Movie Bollywood News Filmy Halchal Latest Bollywood Picture B-Town News
Filmy news in Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Filmy news in Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016

अभिजीत ने करण जोहर को लताड़ा

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में अवसर दिया था। इसके बाद फवाद उनकी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म में फवाद का रोल छोटा है, लेकिन उनकी फिल्म में उपस्थिति मात्र से ही विरोध शुरू हो गया है।पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के चलते यह तय माना जा रहा है कि फवाद खान करण जौहर की फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उपस्थित नहीं होंगे।
Abhijeet
  यह जिम्मेदारी अब रणबीर कपूर को ही उठानी होगी।  पिछले लम्बे से गायक अभिजीत भट्टाचार्य ट्विटर पर जबरदस्त सक्रिय हैं। यह इस बात का संकेत है
कि उनके पास इन दिनों फिल्मों में गीत गाने के प्रस्ताव नहीं के बराबर हैं। अपनी बेकारी में वे बॉलीवुड के बडे
 सितारे और निर्माता निर्देशकों को अपने निशाने पर ले रहे हैं।दो दिन पूर्व ही उन्होंने सलमान खान को अपने निशान पर लिया था और आज उन्होंने निर्माता निर्देशक करण जौहर को अपना टारगेट बनाया है। उनके
निशाने पर अक्सर पाकिस्तानी कलाकार और वे लोग रहते हैं जो इन कलाकारों को अपनी फिल्म में अवसर देते हैं।
पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के चलते यह तय माना जा रहा है कि फवाद खान करण जौहर की फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उपस्थित नहीं होंगे। यह जिम्मेदारी अब रणबीर कपूर को ही उठानी होगी। वैसे तो यह फिल्म शुरू से ही अपनी स्टार कास्ट और करण जौहर के कारण चर्चाओं में रही है, रही-सही कसर पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध ने पूरी कर दी है।

मंगलवार, 27 सितंबर 2016

तो क्या कृष ४ में होंगे ये दो सुपरहीरो

ऋतिक ने अपनी सुपर हिट सीरीज कृष की अगली मूवी की तैयारी जोरो सोरो पर सुरु कर दी हैं जी हाँ चलिए देखते हैं की क्या तैयारी कर रहे हैं ऋतिक रोसन जी हां, कृष फ्रैंचाइजी के निर्माता- निर्देशक राकेश रोशन ने कहा है कि कृष 4 अपनी पहली फिल्मों से भी ज्यादा ग्रैंड होने वाला है। इस फिल्म में होंगी दो महान शक्तियां.. सुपरहीरो कृष और एक फीमेल सुपरहीरो.. राकेश रोशन ने कंफर्म किया है
 कि कृष 4 में बॉलीवुड की ए- लिस्ट एक्ट्रेसस में एक होंगी।प्रियंका चोपड़ा आजकल सभी निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं, उन्होंने फिल्म कृष में भी ऋतिक के साथ काम किया है। लिहाजा, हो सकता है राकेश रोशन फिर से प्रियंका को लेने की सोंचे। अनुष्का शर्मा टॉप की रेस से बाहर खुद की पहचान बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों का चुनाव सबसे अलग होता है। कोई हैरत नहीं होगी, यदि कृष 4 में अनुष्का जैसी दमदार एक्ट्रेस हों।
दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में काफी नाम कमा रही हैं। लिहाजा, कृष 4 में राकेश रोशन को जैसे एक्शन और एटिड्यूड की जरूरत है, दीपिका उसके लिए परफेक्ट होंगी।  कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन की जोड़ी को बैंग बैंग में पसंद किया गया था। हो सकता है राकेश रोशन उस जोड़ी को फिर से दोहराना चाहें। श्रद्धा कपूर ने बागी से दिखा दिया कि वे फिर मारधाड़, एक्शन कर सकती हैं। लिहाजा, नई एक्ट्रेसस में से राकेश रोशन श्रद्धा को ऑप्शन में रख सकते हैं।

रविवार, 25 सितंबर 2016

अक्षय कुमार ने बहादुर सेनिकों को सम्मानित किया

49 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में एक इवेंट में बहादुर सेनिकों को सम्मानित किया अक्षय कुमार ने इन्हें 5 लाख और उनके परिवारों के लिए 10 लाख रुपए के चेक दिए। इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा, 'मेडल और एक अवॉर्ड बहुत अच्छी बात लेकिन ये प्रर्याप्त नहीं। उनके और उनके परिवार के लिए और अधिक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकों और अधिक आर्थिक मदद की जरूरत है।' हालांकि ये कोई बार नहीं जब अक्षय कुमार ने किसी की आर्थिक मदद की हो। इससे पहले भी वो किसानों की आर्थिक मदद कर चुके हैं।

रोहित ने बताया जो हरियाणा के यमुना नगर के रामगढ़ गांवमेंरहते है। उन्होंने कहा कि यह अक्षय का सराहनीय कदम है क्योंकि वे अकेले ऐसे बॉलीवुड एक्टर है जो देश के लिए शहीद हुए जवानों और उनकी फैमिली के बारे में सोचते हैं। हम महसूस कर रहे है कि वह वास्तव में बहुत अच्छे इंसान हैं जिन्होंने कम से कम हमारे कुछ समय तो दिया।


रोहित बीएसएफ में कांस्टेबल थे जो 2015 में उधमपुर आतंकी हमले में शहीद हो गए थे उनके छोटे भाई रोहित ने बताया कि वह अभिनेता अक्षय कुमार की पहल के आभारी है। उन्होंने बताया कि रॉकी दो आतंकवादी से लड़े जिनमें से एक को मार गिराया था।



17 वर्षीय नाजिया ने अगस्त महीने में आगरा में दो किडनेपर से एक जवान लड़की को बचाया था जिसके लिए उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड भी शामिल था।

'उन्होंने कहा कि मुझे बहुत सारे अवॉर्ड दिए गए लेकिन मेरी अक्षय कुमार से मुलाकात होना अहम थी। क्योंकि इस बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। यह मेरी लिए बड़ी बात की अक्षय कुमार ने मुझे सम्मानित किया। अक्षय कुमार ने मुझे प्रोत्साहित किया ताकि उनकी तरह ही लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत बन सकूं।'

शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

तो इस बार हाउसफुल ४ में ये होंगे नए हीरो

यह तो आपको पता ही होगा कि साजिद खान और जैकलीन का रिश्ता कुछ कड़वाहट भरा ही है। और पक्की खबर है कि हाउसफुल 4 के निर्देशन का जिम्मा एक बार फिर साजिद खान को दे दिया गया है। इस बारे में जब जैकनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.. मुझे तीन फिल्मों का हिस्सा बनाया गया, मैं बहुत खुश हूं..हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3.. इन तीनों फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अब इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा शायद ना रह पाएं। वहीं, इस बार फिल्म में अक्षय, रितेश को सभी नए एक्टर्स, एक्ट्रेसस ज्वाइन करने वाले हैं।
Ritesh Deshmookh
जी हां, अफवाहों की मानें तो जैकलीन हाउसफुल 4 में नहीं दिखेंगी। इसका सीधा कारण साजिद खान से जोड़ा जा रहा है।हाउसफुल 3 इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। लिहाजा, निर्माता अब आगे की सोचना शुरू कर चुके हैं। साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है..हाउसफुल 4 के साथ।फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो पिछली तीन हाउसफुल फिल्मों का हिस्सा रहीं जैकलीन फर्नांडीस हाउसफुल 4 में नहीं दिखेंगी।वहीं, इस बार फिल्म में अक्षय, रितेश को सभी नए एक्टर्स, एक्ट्रेसस ज्वाइन करने वाले हैं। यानि की सभी नए चेहरे होंगे।

तो इस बार हाउसफुल ४ में ये होंगे नए हीरो

यह तो आपको पता ही होगा कि साजिद खान और जैकलीन का रिश्ता कुछ कड़वाहट भरा ही है। और पक्की खबर है कि हाउसफुल 4 के निर्देशन का जिम्मा एक बार फिर साजिद खान को दे दिया गया है। इस बारे में जब जैकनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.. मुझे तीन फिल्मों का हिस्सा बनाया गया, मैं बहुत खुश हूं..हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3.. इन तीनों फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अब इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा शायद ना रह पाएं। वहीं, इस बार फिल्म में अक्षय, रितेश को सभी नए एक्टर्स, एक्ट्रेसस ज्वाइन करने वाले हैं।
Ritesh Deshmookh
जी हां, अफवाहों की मानें तो जैकलीन हाउसफुल 4 में नहीं दिखेंगी। इसका सीधा कारण साजिद खान से जोड़ा जा रहा है।हाउसफुल 3 इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। लिहाजा, निर्माता अब आगे की सोचना शुरू कर चुके हैं। साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है..हाउसफुल 4 के साथ।फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो पिछली तीन हाउसफुल फिल्मों का हिस्सा रहीं जैकलीन फर्नांडीस हाउसफुल 4 में नहीं दिखेंगी।वहीं, इस बार फिल्म में अक्षय, रितेश को सभी नए एक्टर्स, एक्ट्रेसस ज्वाइन करने वाले हैं। यानि की सभी नए चेहरे होंगे।

बुधवार, 21 सितंबर 2016

सलमान और कटरीना की नजदीकियां से लूलिया चिंतित


खबर है कि सलमान की वर्तमान 'खास' दोस्त यूलिया वंतूर इससे चिंतित बताई जा रही हैं। उन्हें डर है कि कैटरीना के लिए सलमान उन्हें न भूला दे। रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कैटरीना कैफ एक बार फिर सलमान खान की शरण में पहुंच गई हैं। सलमान खान उनके करियर में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं और 'टाइगर जिंदा है' नामक फिल्म उन्होंने कैटरीना को दिला दी है। निश्चित रूप से कैटरीना ने राहत की सांस ली है क्योंकि फैंटम, फितूर और बार बार देखो की असफलता के बाद उनका करियर खत्म माना जा रहा था। अब कैटरीना लगातार सलमान के इर्दगिर्द नजर आने लगी हैं।
Salman and Lulia
गौरतलब है सलमान और यूलिया की शादी के चर्चे हैं। कहा जा रहा है कि 18 नवम्बर को दोनों शादी करने वाले हैं। सलमान ने न इस बात की पुष्टि की है और न ही खंडन।ये क्या सलमान और कटरीना  की  नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी   हैं जी हाँ  सलमान और कटरीना  एक  बार  फिर एक  दूसरे  के  आस  पास  नजर  आ   रहे   हैं , सलमान कटरीना  पर  एक  बार   फिर से मेहरबान  होने  लगे  हैं और सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया को ऐसी  बात का डर  हैं कही  कटरीना  के  लिए  सलमान उन्हें  न भूल जाय


रणवीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कटरीना अब सलमान की सरन में आ गयी हैं अब देखना ये हैं की सलमान उन पर कितने मेहरबान होते हैं हालांकि सलमान के नजदीकियों का कहना है कि ये महज अफवाह है। कैटरीना के करियर में सलमान दिलचस्पी ले रहे हैं ये बात सही है, लेकिन इससे ज्यादा बात आगे नहीं बढ़ी है। यूलिया इस रिश्ते के बारे में जानती हैं और वे किसी भी किस्म का खतरा महसूस नहीं कर रही हैं।

मंगलवार, 20 सितंबर 2016

आइये देखते हैं की शाहरूख खान ने क्या कहा उरी में हुए आतंकवादी हमले पर

उरी में सेना पर हुए हमले की चारो और निंदा की जा रही हैं सभी इस हमले से आहात हुआ हैं, इस हमले में हमारे १७ जवान सहीद हो गए हैं ,श्रीनगर से सौ किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर हुए आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 19 घायल हुए हैं. इस हमले के चारों आतंकियों को मार गिराया है.
Saharookh khan Comment At Uri Attack

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्वीट कर इस आतंकी हमले की निंदा की है. शाहरुख ने कहा, ‘उरी में हुए इस कायराना हमले को सुनकर बहुत दुखी हूं. शहीद हुए जवानों की फैमिली के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आतंकियों को सजा जल्द मिलेगी.’ व्है  दूसरी और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने इस हमले पर कहा हैं की बस भौत हुआ ,अब आतंकवाद को रोकने  की जरूरत   हैं वही अनुष्का शर्मा ने कहा की मैं सैनिक की बेटी हु मेरा दिल रोटा हैं उन्हें देखकर जो इसका सामना करते हैं  वही लता मंगेसकर ने कहा की ईट का जवाब पत्थर से देना
आपको बता दें कि हाल के सालों में सेना और सुरक्षाबलों पर अब तक का सबसे बड़ा और घातक हमला है. सभी इस हमले से आहात हुआ हैं, इस हमले में हमारे १७ जवान सहीद हो गए हैं ,श्रीनगर से सौ किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर हुए आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, यह सभी आतंकी पाकिस्तान के एक बड़े गेम प्लान का हिस्सा थे, जो जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाना चाहते थे. सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे.चारो और पाकिस्तान  की निंदा की जा रही हैं

सोमवार, 19 सितंबर 2016

नागिन का सीज़न 2 भी जल्द आपके सामने आने वाला है

जैसे ही खबर आई कि नागिन का सीज़न 2 भी जल्द आपके सामने आने वाला है, तो लोग काफी खुश हुए।टेलिवीज़न पर जिस सीरियल का आपको बेसब्री से इंतज़ार है उसके शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जी हां..हम बात कर रहे हैं नागिन सीरियल के सीज़न 2 की। जब नागिन सीरियल बंद हुआ था तो मौनी के फैन्स काफी मायूस हो गए थे। अगर आप भी नागिन के फैन हैं तो इससे संबंधित कुछ बातें हैं जो आपको जाननी चाहिए।और जब उन्हें ये पता चला कि मौनी एक बार फिर इस सीज़न में दिखाई देंगी, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
Moni Roy in Nagin
बहरहाल, पिछले सीज़न में ऋतिक का किरदार निभाने वाले अर्जुन बिजलानी इस बार आपको इस शो में नज़र नहीं आएंगे। खबर हैं कि टीवी एक्टर करणवीर बोहरा उनकी जगह लेंगे।सीरियल 'नागिन' ने 1 नवंबर 2015 को शुरुआत की थी और जून 2016 में यह बंद हो गया था। 62 एपिसोड के प्रसारण के साथ यह शो काफी लोकप्रिय हुआ। इसके अगले सीजन की वापसी अक्टूबर में होगी।मौनी रॉय भले ही कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हों लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता तो 'नागिन' से ही मिली। पिछले सीजन की तरह मौनी इस सीजन में नजर तो आएंगी लेकिन इस बार रितिक और शिवन्या की बेटी के किरदार में। इसी के साथ डबल बोनस की खबर ये भी है कि मौनी रॉय इसमें आपको डबल रोल में दिखाई दे सकती हैं।पहले बताया जा रहा था कि सीरियल में इच्छाधारी नागिन शेषा का किरदार निभाने वाली अदा अगले सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। लेकिन 'नागिन' में उनके रोल की लोकप्रियता के चलते एकता ने उन्हें रिप्लेस करने का इरादा बदल लिया।

शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

'कृष 4' के रिलीज डेट की घोषणा

ऋतिक फैंस के लिए खुशखबरी.. जी हां, राकेश रोशन की सुपरहिट फ्रैंचाइजी कृष की चौथी फिल्म.. 'कृष 4' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। बता दें, कृष 4 साल 2018 के दिसंबर में रिलीज होने वाली है।फिलहाल अभी  कहानी पर काम चल रहा है जबकि पहले कृष 4 के लिए दिवाली लॉक की गई थी।
 सूत्रों के अनुसार राकेश ने रितिक को समझाया कि उन्हें अधिक से अधिक  फिल्में करनी चाहिए। हर वर्ष उनकी दो या तीन फिल्मों का प्रदर्शन होना चाहिए। अच्छी बात यह है कि रितिक ने यह बात मान ली है। और अगले वर्ष रितिक की 'काबिल' प्रदर्शित होगी और उसके बाद वे कोशिश करेंगे कि ज्यादा फिल्मों में नजर आएं। रितिक के फैंस भी यह बात उनको कई बार बोल चुके हैं,
Krish 4 Release Date

वैसे बता दें, शाहरूख खान को क्लैश किंग कहा जाता है। दिलवाले को छोड़कर शायद ही कभी शाहरूख की फिल्म, दूसरी फिल्मों से प्रभावित हुई हो!पिछले साल दिलवाले और बाजीराव मस्तानी भी धमाकेदार क्लैश थी। लेकिन शाहरूख खान की फिल्म से क्लैश करना क्या कृष 4 से लिए सही रहेगा.. बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों में कोई फिल्म अपनी डेट बदलेगी.. या.. होगा महा- क्लैश..
कृष रितिक की सबसे लोकप्रिय और कामयाब सीरिज है। इसी के चलते राकेश रोशन अपने बेटे के करियर को फिर से चार चाँद लगाने  चाहते हैं।

लेकिन इसी डेट को आमिर खान की यशराज फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए भी फाइनल कर लिया गया। यानि, फिर से दो बड़ी फिल्मों का क्लैश। और हाल ही में ऋतिक ने अक्षय कुमार की रूस्तम से भिड़ने का अंजाम देख लिया है। इसीलिए कृष 4 ने आमिर खान से भिड़ने की गलती नहीं की।

शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।यहां भी अक्षय कुमार- सलमान खान और शाहरूख खान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। लेकिन जीत हुई शाहरूख खान की..अजय देवगन की गोलमाल 3 ने अक्षय कुमार की एक्शन रिप्ले के सामने बाजी मारी मार ली थी.. धमाकेदार तरीके से..दोनों बिग बजट फिल्में थीं। दोनों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली थी। लेकिन दिलवाले रही फ्लॉप..लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी। हालांकि कमाई के मामले में गदर काफी आगे थी।2012 की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी।

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

इमरान हाशमी की 'राज रीबूट'. रिलीज से पहले लीक

इस  बार   बॉलीवुड   में  कई  फिल्म  ऑनलाइन  लीक हो चुकी हैं बॉलीवुड में फिल्मों के रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक होने के मामले थम नहीं रहे हैं  इस  बार इमरान हाशमी की 'राज रीबूट' लीक हो गई ,इमरान हाशमी की 'राज रीबूट'. 16 सितंबर को रिलीज होने जा रही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.  इमरान हाशमी ने ट्वीट भी किया है.बॉलीवुड में फिल्मों के रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक होने के मामले थम नहीं रहे हैं. बॉलीवुड की एक और फिल्म रिलीज से पहले लीक हो गई है.
इमरान हाशमी ने अपने ट्वीट किया बस यह गुजारिश करना चाहूंगा कि आप फिल्म को थि‍एटर में देखें.'. इमरान हाशमी ने ट्वीट किया, ट्विटर को मैं अपने फैन्स के साथ कनेक्ट कर पाने का एक शानदार जरिया मानता हूं. मेरे लिए यह एक परिवार जैसा है. लेकिन जैसे ही मैंने कुछ देर पहले ट्विटर पर देखा कि मेरी हॉरर फिल्म 'राज रिबूट' ट्रेंड कर रही है मुझे पता चला कि यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है बॉलीवुड में फिल्मों के रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक होने के मामले थम नहीं रहे हैं.कई फिल्में रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं. मैं इसके लिए किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता, बस यह गुजारिश करना चाहूंगा कि आप फिल्म को थि‍एटर में देखें.' बहुत महनत लगती है एक फिल्म बनाने में चाहे वो अच्छी हो या बुरी. बहुत से लोग अपको एंटरटेन करने में जी जान लगा देते हैं. पिछले कुछ समय से पाइरेसी जैसी समस्या का कई लोग सामना कर रहे हैं.
Leak Movie Update
यह साल बॉलीवुड फिल्मों के भाग्य के लिए अच्छा मालूम नहीं पड़ रहा क्योंकि इमरान हाशमी की फिल्म के अलावा सलमान खान की 'सुल्तान', सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' तक ऑनलाइन लीक का शिकार हो चुकी है.  रिलीज से पहले लीक होने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'उड़ता पंजाब', 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' जैसी फिल्में भी शामिल हैं.

बुधवार, 14 सितंबर 2016

तो क्या कपिल शर्मा को होगी तीन साल की जेल

ये क्या कपिल शर्मा को अब अपना ही डाव भरी पड़ रहा हैं जी हाँ नरेंद्र मोदी पर एक ट्वीट करना  अब कपिल शर्मा पर बहुत भारी पड़ रहा है। अब उन पर बीएमसी ने एक एफआईआर दर्ज कर दी है जिसके मुताबिक उनके गोरेगांव स्थित बिल्डिंग का काफी हिस्सा गैरकानूनी है। अगर ये आरोप सही साबित होता है तो कपिल को १ महीने से लेक़र ३ साल की जेल भी हो सकती है। वहीं लोगों का  khana   है कि ये सब उस एक ट्वीट का नतीजा है जिसे कपिल ने हीरो बनने के लिए किया था।
Kapil Sharma tweet
बीएमसी के विजिलेंस विभाग के मुख्य इंजीनयर मनोहर पवार के मुताबिक बीएमसी ने आरोप को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि 'दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, उसके लिए पहले कपिल शर्मा को उस अधिकारी का नाम बताना चाहिए।इसलिए कपिल शर्मा से निवेदन है कि वह रिश्वत मांगने वाले अधिकारी का नाम बताएं'।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने एक ट्वीट कर लिखा था कि वो सालाना करोड़ो रूपया टैक्स भरते हैं फिर भी उन्हें अपने घर के कागज़ पास करवाने के लिए बीएमसी को पांच लाख रूपया रिश्वत देनी पड़ रही है। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए सवाल किया था कि क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?
अब एक ट्वीट करना शर्मा को भरी पड़ रहा हैं

इतना ही नहीं, कपिल के साथ इसी बिल्डिंग में रहने वाले इरफान खान भी लपेटे में आ चुके हैं। अब और कितनी ऐसी फाइलें खुलेंगी पता नहीं।





कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट को लेकर हुए हंगामे के बाद सफ़ाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'उनका मक़सद भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना था, किसी एक पार्टी को निशाना बनाना नहीं'।
अब जवाबी कार्यवाही में बीएमसी ने कपिल शर्मा के सारे भेद खोल दिए हैं जिसके मुताबिक सरकारी में कपिल शर्मा ने कम से कम १५ फीट की गैरकानूनी घुसपैठ है। अगर ये साबित हुआ तो कपिल के जुर्माने के साथ करीब तीन साल तक की जेल हे सकती है।


मंगलवार, 13 सितंबर 2016

ऐश्वर्या के इंटीमेट सीन को लेकर अमिताभ नाराज

जैसा की हम सभी जानते हैं की अमिताभ अपने परिवार को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं और उन्हीने अभी अपनी पोती और नातिन को एक खत भी लिखा था जो हम सभी ने पड़ा ,इन दिनों करण जौहर निर्देशित फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के टीज़र दिखाए जा रहे हैं। इसमें ऐश्वर्या के कुछ इंटीमेट सीन भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस बारे में अमिताभ बच्चन से पूछ लिया गया। तो  अमिताभ ने एक मासूम सा जवाब दिया कि उन्होंने  फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीज़र ही नहीं देखा।
पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर और ऐश्वर्या के अंतरंग सीन को लेकर बच्चन्स नाराज हैं। ये तो अब  अमिताभ ही  जाने की वो नाराज हैं या नहीं
ऐश्वर्या राय बच्चन भी जानती हैं कि उन्हें अब किस तरह के दृश्य करना है। 'ऐ दिल है मुश्किल' में उन्हें रणबीर को किस करना था, पर  उन्होंने इस से इनकार कर दिया। निर्देशक करण जौहर ने ऐश्वर्या की बात मान ली और उन पर किसी भी किस्म का दबाव नहीं डाला।  वैशे अमिताभ अपनी प्यारी बहु ऐश्वर्या राय बच्चन की हर   बात मानते   हैं हो सकता हैं की अमिताभ किसी  और बात  को लेकर   नाराज हो , अब हम ये नहीं कहा   सकते  की अमिताभ नाराज हैं ,
Aishvarya Update
सोशल मीडिया पर एक्टिव अमिताभ ने टीज़र नहीं देखा, इस बात पर यकीन तो नहीं किया जा सकता है। या फिर असा हो सकता हैं की फिल्म के टीजर को देखकर अमिताभ नाराज हो ,हालांकि अमिताभ  बच्चन्स से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये बातें मनगढ़ंत हैं। बच्चन परिवार में सभी अभिनेता हैं और वे इस तरह की बातों से प्रभावित नहीं होते।

सोमवार, 12 सितंबर 2016

अभिजीत ने कपिल शर्मा को लताड़ा

Kapil Comment On BMCकपिल शर्मा ने आरोप लगाया था की बी.एम.सी. ने  एक लाख रूपये की घूष मागी थी ,लेकिन अब कपिल की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं
शुक्रवार सुबह स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन वाले नारे पर ट्वीट कर हंगामा खड़ा कर दिया.जिस लेकर लोगो के तरह तरह के कमेंट आय , एक और जहा कपिल के ट्वीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने जवाब दिया और मदद का आश्वासन दिया.वहीं दुसरी और  अब सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को लेकर कई तरह के चर्चे किए जा रहे हैं.गायक अभिजीत ने भी ट्वीट पर कहा, की विवादों में रहने वाले अभिजीत ने ट्विटर पर कपिल के मुद्दे पर लिखा. कपिल के ट्वीट के जवाब में उनको लताड़ाते हुए लिखा, 'अगर पतलून में आग लगी हो तो फायरब्रिगेड को नहीं बल्कि डॉक्टर को बुलाते हैं. साठ साल के बुरे दिन भूल गए? नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दो'.
वही दूसरी और जाने मने गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कपिल शर्मा के ट्वीट पर कहा कि जिनके कहने पर कपिल ये बात कह रहे हैं, वो एक करोड़ के चाय-समोसे खा लेते हैं. यहां उन्होंने इशारा आम आदमी पार्टी की तरफ था ,और अब देखना ये हैं की और कोई बी इस पचड़े में कूदता हैं या नहीं ,अब ये तो कपिल ही जाने की जो वो कहा रहे हैं वो सही या गलत ,वैशे लोगो को अभी नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों पर pura विस्वास हैं और लोग उनका साथ जमकर निभा रहे हैं यही कारन हैं की जब की कोई उन पर कमेंट करता हैं तो उनके सपोर्ट में कोई न कोई जरूर कूद पड़ता हैं अभिजीत ने आगे कहा की -आगे लिखा कपिल जो कुछ हैं उसे मुंबई ने दिया और बनाया है, कपिल यह दौलत किसको दिखा रहे हैं? फर्क है पटियाला पालिका और बी.एम.सी. में.!
खेर अब आप सोचिये की आप किसके साथ हैं

रविवार, 11 सितंबर 2016

सोनू सूद की नयी फिल्म तूतक तूतक का ट्रेलर रिलीज़

Sonu Sood Movie Tutak Tutak Tutiya
सोनू सूद की नयी फिल्म तूतक तूतक का ट्रेलर रिलीज़ हुआ हैं , ये ट्रेलर मज़ेदार हैं ,सोनू सूद के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'तुतक-तुतक तुतिया' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। खास बात ये है कि ट्रेलर में शाहरुख खान की आवाज सुनने को मिल रही है। जी हां। ट्रेलर में किंग खान अपनी आवाज में फिल्म के किरदारों से परिचित करवा रहे हैं। फिल्म में प्रभु देवा, सोनू सूद के साथ तमन्ना भाटिया और ऐमी जैक्सन नजर आएंगी।प्रभुदेवा और सोनू के साथ ईशा का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ईशा के पास आने वाले समय में विपुल शाह के प्रोड्क्शन की फिल्म 'कमांडो 2' , नाडियाडवाला प्रोडक्शन की 'हेराफेरी 3' और मिलन लुथरिया की मल्टीस्टारर फिल्म 'बादशाहो' जैसी बड़ी फिल्मे हैं।जैसा की आप सभी जानते हैं सोनू अच्छी एक्टिंग के साथ साथ अच्छी कॉमेडी बी क्र लेते हैं or jab सोनू के साथ तमनाः बी हो तो फिल्म का मज़ा दूगना  हो जाता हैं
अब देखना ये हैं की फिल्म कैसी होगो क्योकि ट्रेलर तो काफी अच्छा हैं सोनू सूद कई हिट फिल्मे दे चुके हैं जिनमे दबंग का नाम बी सामिल हैं



शनिवार, 10 सितंबर 2016

सनी लियॉन के गाने ने यू ट्यूब पर मचाई धूम

SUNNY LEONE BAIMAN LOVE SONG

BEIIMAN LOVE TRAILERसनी लियॉन की फिल्म बईमान लव का गाना मर गए ने यू ट्यूब पर धूम मचा राखी हैं ,लम्बे समय बाद पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी की फिल्म ‘बेईमान लव’ रिलीज़  होने जा रही है। दर्शको को सनी लियॉन की फिल्म का इंतज़ार रहता हैं यही कारन हैं की उनकी फिल्म के सांग ने यू ट्यूब पर धूम मचा राखी हैं ,यह फिल्म 30 सितम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है।हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘मर गए. . .’ रिलीज किया गया है। जिसने अपने प्रदर्शन के दो दिन में इस गीत ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। अब तक इस गीत को 3 लाख से ज्यादा लोगों इस सांग को देख चुके हैं , और इसे सराहा है। राजीव चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सनी लियोनी को बहुत उम्मीद हैं। सनी लियोनी की पिछली दो फिल्में वन नाइट स्टैण्ड और लीला बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही हैं। अब देखना यह हैं की बईमान लव बॉक्स ऑफिस पर धम्माल मचाती हैं या नहीं ,‘बेईमान लव’ में उनके अपोजित रजनीश दुग्गल हैं, जो उनके साथ पहले ‘लीला’ में भी काम कर चुके हैं।

शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

हनी सिंह का नया गाना रिलीज़ , क्या आपने सुना हैं यह गाना

Honey Singh New Song"Gal ban Gayi"
हनी सिंह का नया गाना रिलीस हुआ हैं , जी हाँ जैसा की हनी सिंह के गाने के दर्सको को इंतज़ार रहता हैं हनी सिंह लेकर आय हैं अपने फंस के लिए एक नया सांग ,तो चलिए देखते हैं की आकिर कोण सा हैं वो सांग -
पिछले कुछ दिनों में आपने हनी सिंह को लेकर भौत सी अफ़्वायहे सुनी होगी ,हनी सिंह के करियर के डूबने को लेकर पिछले दिनों चाहे कितनी ही चर्चा रही हो लेकिन सच बात तो यह है कि आज भी लोग पार्टी डांस फ्लोर पर हनी सिंह के गाने पर लोग थि‍रके ना यह मुमकिन नहीं. तो अपने फैन्स के लिए हनी सिंह ने नए अंदाज में वापसी की है. हनी सिंह लौटे हैं नए गाने 'गल बन गई' के साथ जी हाँ वो सांग हैं "गल बन गयी "
इस गाने के बीट्स और म्यूजिक वाकई पार्टी लवर्स को पसंद आएंगे. क्योकि यह गाना साल 2001 में सुखबीर के हिट पंजाबी गाने 'गल बन गई' का फ्रैश वर्जन या रीप्ले वर्जन  कहा जा सकता है.  इस गाने में अभिनय किया हैं उर्वशी और विद्दुत ने
खास बात यह है कि यह गाना हनी सिंह ने नेहा कक्कड़ , 'ओ हो हो' सॉन्ग के लिए मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर और मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर गाया है. नेहा काकड़ अपने सांग्स के लिए जानी जाती हैं तो ये बी कहा जा सकता हैं की नेहा ककड़ का नया सांग रिलीज़ हुआ हैं

बुधवार, 7 सितंबर 2016

ऋतिक का फेसबुक अकाउंट हैक

Ritik Rosan Facebook Account Hack
जैसा की हम सभी जानते हैं की सोशल मीडिया पर हैकर्स का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा हैं ,और कोई न कोई उनका शिकार होता ही रहता हैं ,लेकिन इस बार हैकर ने सुपरस्टार ऋतिक रोसन को भी नहीं छोड़ा, जी हाँ जब ऋतिक का अकाउंट हैक हुआ तो उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा की उनका फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया हैं ,
हैकर ऋतिक का फेसबुक अकाउंट हैक करके उस पे लाइव पोस्ट करता रहा लेकिन जब ऋतिक को अपने फैन दुआरा इस बात का पता चला तो उनकी सोशल टीम ने जल्द ही इस पर काबू कर लिया और बताया की ऋतिक का फेसबुक अकाउंट अब बिलकुल सेफ हैं ,ऋतिक ने कहा की अब यह पेज उनका हैं उनकी टीम ने  इस पर काबू कर लिया हैं जब ऋतिक की टीम ने काम करना सुरू किया तो हैकर उनका  अकाउंट छोड़ कर निकल लिया
तो दोस्तों जरा आप भी सत्तर्क रहिएगा कही आप भी ऋतिक की तरह हैकर का शिकार न हो जाय !

मंगलवार, 6 सितंबर 2016

फेमस डांसर सपना चौधरी ने की आत्महत्या की कोशिश

Sapna Chaudhryहरयाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी ने जहर कहकर जान देने की कोशिश की ,उधर सपना के परिवार का वालो का कहना  हैं की इस पुरे मामले के पीछे सतपाल तंवर नाम का व्यक्ति है. सपना ने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी गुहार लगाई है.फिलहाल नजफगढ़ के एक अस्पताल में सपना का इलाज चल रहा है जहाँ उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है. सपना चौधरी हरियाणा की जानी मानी सिंगर और डांसर हैं, हरयाणा में हर कोई सपना का दीवाना हैं , उनके लाखों फैन हैं. लेकिन कई लोगों को करियर का प्लेटफार्म देने वाला सोशल मीडिया सपना के लिए जी का जंजाल बन गया.
क्यों किया ,आखिर क्या कारन हैं जो सपना चौधरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की , सपना ने ६ पन्नो का सुसाइड नोट लिखा हैं जिसमे लिखा हैं की की सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लिखी गई बातों से वो आहत है. फेसबुक पर उन्हें तमाम तरह की गलियां दि जा रही है और भद्दे भद्दे कॉमेंट किए जा रहे हैं. नवाब सतपाल तंवर नाम के व्यक्ति पर भी उनके खिलाफ षड़यंत्र रचने के आरोप सपना ने लगाए  हैं. सोशल मीडिया पर हो रही इस बदनामी से तंग आकर ही सपना को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा और आज सुबह उसने नजफगढ़ स्तिथ अपने घर में ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की. जैसा की आप सभी जानते हैं की कर किसी स्टार को सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट करते हैं ,

शनिवार, 3 सितंबर 2016

अजय देवगन ने खोली कमाल खान और करन जोहर की पोल

Ajay Devgan Vs Kamal Khanकमाल आर खान को अजय देवगन से पन्गा लेना इतना महगा पड़ेगा ये तो कमाल खान ने सोचा भी नहीं होगा ,अजय  देवगन के सहयोगी कुमार मंगत ने कमाल आर खान से अपनी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया जिसमें कमाल आर खान ने स्वीकारा कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के टीज़र की तारीफ करने के बदले में 25 लाख रुपये की रकम लि हैं। जब इस रिकॉर्डेड बातचीत को अजय देवगन ने यू-ट्यूब पर लगा दिया तो कमाल खान की पोल सबके सामने आ  गयी जैसा की आप सभी जानते हैं की कमाल खान का किसी न किसी स्टार से पन्गा चलता रहता हैं, लेकिन इस बार कमाल खान को ये लड़ाई कुछ ज्यादा महँगी पड़ने वाली हैं  अपने आपको ईमानदार फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल खान की पोल खुल गई।
अब कमाल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बतया की उन्होंने असा नहीं किया हैं बल्कि उन्हें फसाया जा रहा हैं, खेर छोड़िये अब उनकी पोल खुल चुकी हैं क्यकि अजय ने रिकॉर्डिंग को सबके सामने लेकर रख दिया हैं , अब कमाल खान के खाने से कुछ नहीं होने वाला , आखिर अजय हैं भी तो सिंगम ,कमाल का कहना हैं कि अजय देवगन इस विवाद को कमाल से जोड़ कर प्रचार पाना चाहते हैं। 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' के जमाने में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। अब वे कमाल के कंधे पर बंदूक रख करण पर निशाना लगा रहे हैं। पब्लिक को अपनी ताकत बताने वाले कमाल ने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता हूं। मैं बिलकुल  सच बोलता हूं। इतने विवाद के बावजूद यदि मुझे 'शिवाय' पसंद आएगी तो मैं तारीफ करूंगा। खेर ये तो अब पब्लिक ही फैसला करेगी की कोण सच बोल रहा हैं और कोण झूठ
गौरतलब है कि कमाल आर खान अपने आपको नंबर वन बॉलीवुड क्रिटिक बताते हैं और उन्हें गुमान है कि उनके अच्छे या बुरे कहने से ही फिल्में सफल या असफल होती हैं। रिव्यू में वे जम कर गाली-गलौच करते हैं जिससे बॉलीवुड के कई लोग उनसे नाराज हैं। पर इस बार कमाल खान फस चुके हैं अब वो किसी से पन्गा लेने से पहले एक बार सोचा जरूर करेगे 

बुधवार, 31 अगस्त 2016

सोहा अली खान रिएक्शन ऑन करीना कपूर प्रेग्नेंसी

जैसा की आप सभी जानते हैं करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं , और ये बी-टाउन के लिए एक गुड न्यूज़ हैं ,तो चलये हम आपको दिखाते  हैं की सोहा अली खान क्या रियेक्ट करती हैं करीना कपूर की प्रेग्नेंसी पर -