Filmy Jack

Bollywood Update Movie Review Bollywood News Gossips TV Update All Bollywood Update Opps Moment Latest Hindi Movie Bollywood News Filmy Halchal Latest Bollywood Picture B-Town News
Hindi Movie Update लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hindi Movie Update लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016

अभिजीत ने करण जोहर को लताड़ा

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में अवसर दिया था। इसके बाद फवाद उनकी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म में फवाद का रोल छोटा है, लेकिन उनकी फिल्म में उपस्थिति मात्र से ही विरोध शुरू हो गया है।पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के चलते यह तय माना जा रहा है कि फवाद खान करण जौहर की फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उपस्थित नहीं होंगे।
Abhijeet
  यह जिम्मेदारी अब रणबीर कपूर को ही उठानी होगी।  पिछले लम्बे से गायक अभिजीत भट्टाचार्य ट्विटर पर जबरदस्त सक्रिय हैं। यह इस बात का संकेत है
कि उनके पास इन दिनों फिल्मों में गीत गाने के प्रस्ताव नहीं के बराबर हैं। अपनी बेकारी में वे बॉलीवुड के बडे
 सितारे और निर्माता निर्देशकों को अपने निशाने पर ले रहे हैं।दो दिन पूर्व ही उन्होंने सलमान खान को अपने निशान पर लिया था और आज उन्होंने निर्माता निर्देशक करण जौहर को अपना टारगेट बनाया है। उनके
निशाने पर अक्सर पाकिस्तानी कलाकार और वे लोग रहते हैं जो इन कलाकारों को अपनी फिल्म में अवसर देते हैं।
पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के चलते यह तय माना जा रहा है कि फवाद खान करण जौहर की फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उपस्थित नहीं होंगे। यह जिम्मेदारी अब रणबीर कपूर को ही उठानी होगी। वैसे तो यह फिल्म शुरू से ही अपनी स्टार कास्ट और करण जौहर के कारण चर्चाओं में रही है, रही-सही कसर पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध ने पूरी कर दी है।

गुरुवार, 25 अगस्त 2016

अगर आप देखने जा रहे हे ,अ फ्लाइंग जाट तो पहले ये पड़ ले

Tiger Shroffजैसा की आप सभी जानते हे की टाइगर शरूफ़ हम सभी के लिए लेकर आये हे एक नया सुपरहीरो फ्लाइंग जाट ,चलए हम आपको बताते ह इस सुपरहीरो की कुछ quality ,देखा जाए तो ये परफेक्ट सुपरहीरो है - क्योंकि ये लौकी खाता है, दूध पीता है हॉरलिक्स डालकर, घर का सारा काम करता है। मतलब कि जो कुछ भी आप बच्चे से करवाना चाहती हैं, इस फिल्म के बाद टाइगर की धमकी देकर करवा सकती हैं।
फिल्म रिव्यु -

फिल्म का बेस  हर एक  सुपरहीरो फिल्म की तरह है -फिल्म me एक लड़का है जिसे उसकी  मां उसे नकारा समझती है। लेकिन उस लड़के की मानना हे  कि मां की आंख में सुपरहीरो बन जाए। घर का सुपरहीरो जैसा। बस इसीलिए वो बाबाजी से यही दुआ। पर बाबाजी उस दिन ज़्यादा खुश होते हैं और उसे सबका सुपरहीरो बनने वाला पावर दे देते हैं। बस इसके बाद वो उस पावर का क्या करता है और कैसे करता है यही कहानी है।
कैरक्टर-
अगर आप देखे तो टाइगर श्रॉफ,   छोटे स्तर के सुपरहीरो हैं। वो सब करते लेते हैं, जैसे की डांस, ड्रामा, एक्शन, फाइट, रोमांस। बस एक कॉमेडी बची थी वो भी इस फिल्म में उन्होंने ट्राई कर ली है और कहीं ना कहीं उनका भोलापन आपको अच्छा लगेगा। अमृता सिंह अब बॉलीवुड में वो जगह ले चुकी हैं जो किरण खेर की हुआ करती थी। वही डांटने, फटकारने वाली मम्मी, जिसकी आवाज़ नींद में भी अगर बच्चे ने सुन ली तो ज़रूर उठ जाएगा। बस यही हे फिल्म



मंगलवार, 23 अगस्त 2016

इमरान ने ऐश्वर्या के साथ ऐसा किया था ! आप हैरान रह जाओगे


इमरान ने किया था ऐश्वर्या के साथ ऐसा ! पढ़कर आप हैरान रह जाओगे
सच कहा है किसी ने की जिनके साथ हम ज्यादा वक्त बीताते है उसी के साथ झगड़ा होता है और आखिर में वही हमारे साथ ऐसा करता है वैसा हमने कभी सोचा भी ना होगा ऐसा ही हुआ है ऐश्वर्या राय के साथ  , बहुत पहले की बात है ऐश्वर्या और इमरान रिलेशनशिप में थे और उनका रिश्ता किसी वजह से टूट गया था , इन दिनों दोनों की कुछ अनबन फिर से शुरू हो गई है आइये जानते है की क्या बात हो रही है |
क्या है पूरा मामला – कुछ दिन पहले ख़बर आई थी अजय देवगन के साथ फिल्म

‘बादशाहों’ में ऐश्वर्या राय बच्चन भी होंगी। ऐश को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी और इसीलिए उन्होंने फिल्म के लिए हाँ कह दी थी लेकिन हाल ही में जब डायरेक्टर मिलन लुथरिया ने ‘बादशाहों’ की स्टारकास्ट रिविल की तो उसमें ऐश का नाम नहीं था। फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाश्मी, विद्युत् जामवाल, ईशा गुप्ता और इलियाना दिक्रुज़ नज़र आने वाले हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है की आखिर ऐश ने फिल्म से बैकआउट क्यों कियाइमरान हाश्मी की वजह से छोड़ी है फिल्मे – ऐश्वर्या ने अनेक फिल्मे इमारन की वजह से छोड़ी हे एक मिडिया रिपोर्ट की अनुसार  एक शो में जब कर्ण जोहर ने इमरान के साथ एक गेम खेला उसमे जैसे ही ऐश का नाम आया इमरान ने उन्हें प्लास्टिक के समान कहा की वो फैक और कमजोर होता है वैसी ही है ऐश्वर्या राय |
बहुत सी बाते है जिनकी वजह से ऐश्वर्या और इमारण के बिच अनबन बनी रहती है |

Latest Trailer:Sunny Leone Movie Beiimaan Love Trailer Release

Sunny Leone
हालांकि बेईमान लव का ट्रेलर एक बार रिलीज़ हो चुका है लेकिन फिल्म में सनी लियोन हों और ट्रेलर फीका रह जाए, ऐसा बॉलीवुड कैसे कर सकता है। तो फिल्म का नया ब्रांड न्यू ट्रेलर निकाला गया है। जहां रजनीश दुग्गल और सनी लियोन के कुछ और सेक्स सीन डाले गए हैं। ट्रेलर में वो सब कुछ है जो सनी लियोन की फिल्म में होना चाहिए। इसलिए क्लिक करने से पहले आजू बाजू वालों का ख्याल रख लें, लैपटॉप/मोबाईल का वॉल्यूम धीमा कर दें, वरना आगे जो होगा वो हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है।फिल्म में सनी लियोन के साथ रजनीश दुग्गल मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। जबकि सरप्राइज यह है कि फिल्म में सनी लियोन के पति डैनियल वेबर भी दिखेंगे। सनी फिल्म में भी उनकी पत्नी बनी हैं।

बहरहाल अगर फिल्म की बात की जाए तो ये एक डार्क लव स्टोरी है, जहां प्यार की बईमानियों को सामने लाने का ज़िम्मा लिया है सनी लियोन। फिल्म की कहानी एक आजाद ख्याल लेकिन मजबूत औरत के इर्द गिर्द घूमती है, जो रिलेशनशिप के फंदों में उलझी है।




सोमवार, 22 अगस्त 2016

Filmy Tadka:#Leaked Salman Tubelight Movie Story Leaked

Salman
अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट हॉलीवुड फिल्म लिटिल बॉय से प्रेरित है। अंतर सिर्फ इतना है कि लिटिल बॉय का लिटिल बॉय है हमारे बिग बॉय सलमान खान।

सलमान खान की ट्यूबलाइट को लेकर एक बहुत ही तगड़ी अफवाह गपशप गली में तैर रही है। और इस लिहाज़ से फिल्म की पूरी कहानी लीक हो चुकी है। लेकिन जो अफवाह है, अगर वो सच है तो यकीन मानिए कि ट्यूबलाइट की कहानी शानदार है।जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए, लिटिल बॉय बाप बेटे के संबंधों पर आधारित कहानी थी। एक लड़का था जिसे चीज़ें थोड़ी कम समझ आती थीं और इसलिए स्कूल में वो हमेशा मज़ाक का पात्र रहता था।
एक दिन उसके पिता युद्ध पर जाते हैं पर वापस नहीं आते और वो निकल पड़ता है अपने पिता को ढूंढने। अब अगर ट्यूबलाइट की बात की जाए तो फिल्म में सलमान और सोहेल भाई बने हैं। सलमान को चीज़ें कम समझ आती हैं इसलिए उन्हें लोग ट्यूबलाइट कहकर चिढ़ाते हैं। इस बीच 1964 के युद्ध में उनके भाई सोहेल जाते हैं पर वापस नहीं आते।

इसलिए सलमान खान सोहेल को ढूंढने निकल पड़ते हैं। और इसी सफर में उनकी मुलाकात होती है फिल्म की हीरोइन ज़्हू ज़्हू से। ये कहानी, इमोशन्स का पूरा निचोड़ होगी। जहां ट्यूबलाइट के इस फिल्म पर आधारित होने की बात है। वहीं, कई और बॉलीवुड फिल्में हैं जो किसी अंग्रेज़ी फिल्म से प्रेरित थीं।यह फिल्म रॉबर्ट डी नीरो के 60 के दशक की एक हॉलीवुड फिल्म द फैन से काफी मिलती जुलती है। अंतर सिर्फ इतना है कि वहां दो अलग किरदार थे यहां एक ही शाहरूख है। द फैन की कहानी भी एक स्पोर्ट्स स्टार और उसके फैन के बीच की कहानी है।










रविवार, 21 अगस्त 2016

पूरी हुई'ट्यूबलाइट' की शूटिंग,#Boxoffice #Salmankhan

Salman Khanकबीर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'हमने एक दिन पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है. हम सभी ने मोटरसाइकिल की सवारी की और एक नदी के किनारे पार्टी की सलमान खान.' की आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की लद्दाख में शूटिंग तय समय से एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई है. शूटिंग समाप्त होने के बाद फिल्म की टीम ने जश्न मनाने के लिए एक नदी के किनारे भोज का आयोजन किया.
यह फिल्म कबीर खान ने निर्देशित की है, जिसमें सलमान के साथ चीन की लोकप्रिय अभिनेत्री/गायिका जू-जू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.उन्होंने ट्विटर पर नदी किनारे हुई पार्टी की एक तस्वीर भी साझा की.

सलमान खान पहली बार कबीर खान के साथ काम नहीं कर रहे. इससे पहले दोनों दिग्गज कलाकार 2012 में आई 'एक था टाईगर' और पिछले साल रिलीज हुई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भी एक साथ काम कर चुके हैं.लद्दाख में ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग 28 जुलाई को 200 सदस्यों के साथ शुरू हुई थी.

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016

Filmy Week:अक्षय ने मारी एंट्री

अक्षय कुमार के पास हैं 6 - 100 करोड़ी फिल्में। और ये धमाकेदार रिकॉर्ड नतीजा है केवल पिछले दो सालों की फेरबदल का। जहां अक्षय के अकाउंट में आज-
akshay kumar
  1.  राउडी राठौर
  2.  हाउसफुल 
  3.  हाउसफुल 3
  4.  हॉलीडे
  5.  एयरलिफ्ट 
  6. रूस्तम  जैसी फिल्में हैं।

बात हो रही है 100 करोड़ी फिल्मों की और अब अक्षय कुमार शाहरूख खान से कंधे से कंधा मिलाकर दूसरे नंबर पर बहुत गर्व के साथ खड़े होने वाले हैं।अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में खान वर्चस्व को आखिरकार तोड़ ही दिया। हर बॉक्स ऑफिस तुलना में पहले तीन नंबर पर खान होते थे और फिर कोई और हीरो। लेकिन अब अक्षय कुमार ने इस रूल को तोड़, सीधा टॉप ब्रैकेट में एंट्री मार ही ली। और दूसरा पायदान पर अक्षय कुमार हैं।

अरिजीत बोले, सलमान से एक बार माफ़ी मांग ली, बार बार नहीं मांगूंगा

Salman‘सुल्तान’ में ‘जग घुमेया’ गीत शामिल न किए जाने से दुखी अरिजीत सिंह ने साफ किया है कि वे अब इस विवाद में और नहीं उलझना चाहते। अरिजीत कॅरिअर में आगे बढ़ना चाहते हैं और जल्द ही एक रियलिटी शो को जज करने जा रहे हैं।
एक इंटरव्यू में अरिजीत ने कहा कि मैं सभी एक्टर्स - खासकर सलमान खान का प्रशंसक हूं। अगर कुछ हुआ भी तो मैंने माफी मांग ली। इस स्थिति से उबरने के लिए मैं और ज्यादा कर भी क्या सकता हूं? मैंने सॉरी कहा, पर इसका मतलब नहीं कि उस बात को खींचते ही चले जाओ। मैंने उनकी फिल्म में गाना नहीं गाया पर इससे हमारे बीच डिफरेंस नहीं पैदा होता। मैं समझ रहा हूं कि वे नाराज़ हैं और ये स्वाभाविक है। मैंने काफी कोशिश की, ताकि सलमान ये बात जान सकें - मैंने कभी उनका अपमान नहीं किया है। पर इसका यह अर्थ नहीं कि सतर्क हो जाऊं और हर वक्त माफी मांगता रहूं। एक बार माफी मांग ली और अब मेरी ओर से अध्याय बंद हो चुका है। मैं विवाद से आगे बढ़ चुका हूं।’अरिजीत को राहत फतेह अली खान से भी कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि अरिजीत का गीत "सुल्तान’ में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह पर ‘राहत वर्जन’ फिल्म का हिस्सा बना।