सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा की कहानी कुछ ऐसी हैं की अकीरा (सोनाक्षी सिन्हा) जोधपुर में रहती है। और बचपन में उसकी खास दोस्त पर एसिड अटैक होता है। यह देख अकीरा के पिता उसे इन सब से बचाव के लिए जूडो कराटे सीखाते हैं। इसके बाद वह एक लड़के को ऐसा सबक सिखाती है किउस लड़के को तीन साल की सजा होती है। और फिर वह बड़ी होने के बाद वह जोधपुर से पढ़ने के लिए मुंबई जाती है और वह जाकर वो होस्टल में रहने लगती है। दूसरी ओर एक भ्रष्ट पुलिस वाला राणे (अनुराग कश्यप) और उसके साथियों के सामने एक कार एक्सीडेंट होता है। जब वे कार खोलकर उसकी डिक्की खोल कर करोड़ों रुपये देखते हैं तो उनकी नीयत खरब हो जाती है। वे करोडो रुपये लेकर भाग हो जाते हैं। लेकिन उनका यह राज राणे की एक महिला दोस्त को पता चल जाता है। धीरे-धीरे कुछ और लोग यह बात जान जाते हैं। राणे और उसके साथी एक-एक कर उन सबको मारते जाते हैं, लेकिन मामला उलझता जाता है और फिर एक दिन अकीरा भी इसमें फंस जाती है। अकीरा के पीछे राणे के साथी उसे मारने की तलाश में लग जाते हैं। राबिया (कोंकणा सेन शर्मा) एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है। वह भी जांच शुरू कर देती है इससे राणे की मुश्किल और बढ़ जाती है।
कुछ ऐसी हैं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा की स्टोरी ,अगर आप को पसन् आयी तो फिर अपना टिकेट बुक जल्दी से करा लीजिये
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें